बांका, जनवरी 29 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरफेरा तेतरिया पंचायत के बलसारा (बाराटांड़) के समीप लघु सिंचाई विभाग द्वारा प्रस्तावित तालाब निर्माण कार्य उस समय विवाद में घिर गया, जब कार्य प्रारंभ होते ही ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तालाब निर्माण कार्य के लिए चान्दन सीओ द्वारा विधिवत अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी किया गया था। निर्माण कार्य को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसडीएम बांका के निर्देश पर दो मजिस्ट्रेट श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोज मिश्र एवं आवास पर्यवेक्षक शन्नी शेखर-की प्रतिनियुक्ति भी की गई थी। इसके बावजूद ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए जेसीबी मशीन को जबरन बंद करा दिया, जिससे सरकारी कार्य बाधित हो गया। मजिस्ट्रेट द्वारा दी गई सूचना के बाद अंचलाधिकारी ...