बदायूं, फरवरी 24 -- उझानी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बुटला दौलत में मनरेगा योजना के नाम पर अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल की भूमि के साथ-साथ एक किसान के खेत से भी 20 फीट से अधिक गहराई तक खुदाई कर पीली मिट्टी निकाली गई और उसे बरेली-आगरा हाईवे निर्माण में खपाया गया है। मामले में अनियमितताओं की शिकायत के बाद अब जांच शुरू हो गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला दौलत निवासी किसान राजवीर पुत्र रामकिशोर की मजरा जनईया में गाटा संख्या 1384 के मालिक है। यहां वो खेती करते हैं। खेत की मेढ़ पर ही गाटा संख्या 1382 पर आदर्श जूनियर हाईस्कूल की लगभग पांच बीघा जमीन है। आरोप है कि गांव प्रधान ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 में मनरेगा के तहत स्कूल की जमीन पर तालाब का निर्माण के नाम पर 20 फीट से ज्यादा खुदाई की। इस दौरान राजवीर के खेत पर भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.