इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- भरथना। ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में तालाब की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त व सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग ग्रामीणों ने करते हुए तहसील प्रशासन से लेकर जिलाधिकारी तक गुहार लगाई है। सालिमपुर गांव के अजय त्रिपाठी, पदम सिंह तथा अशोक कुमार आदि ने तहसील प्रशासन सहित जिला अधिकारी को सौंपे गये मांग पत्र में बताया कि सालिमपुर तालाब की सुरक्षित भूमि है। इस पर गांव के दबंगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। एक दबंग कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...