हरदोई, फरवरी 13 -- मल्लावां। ग्राम मवैया में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर लेखपाल ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं एसडीएम बिलग्राम ने भी मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बिलग्राम तहसील के परगना कछंदऊ कटरी क्षेत्र स्थित ग्राम मवैया के लेखपाल अनूप कुमार यादव ने कोतवाली में दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम मवैया की घाटा संख्या 141/03290 राजस्व अभिलेखों में तालाब के नाम दर्ज है। उक्त भूमि के आंशिक भाग पर ग्राम निवासी रिंकू पाल व विपिन पाल द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लेखपाल के अनुसार, कई बार मौके पर जाकर निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी दी गई, लेकिन इसके बावजूद चोरी-छिपे निर्माण कार्य जारी रखा गया और निर्माण कर लिया गया। पत्र में उल्लेख किया गया है कि तालाब की भूमि...