बिजनौर, फरवरी 24 -- तालाब की भूमि को कब्जाने शिकायत पर पहुंचे लेखपाल ने जेसीबी से चल रहे कार्य को रुकवा दिया। नांगल में खसरा 60 में लगभग साढ़े 10 बीघा भूमि में तालाब दर्ज है, दशकों पूर्व उक्त तालाब में गांव के तीन लोगों को पट्टे आवंटित किए गए थे। जिसके बाद शासन ने तीनों पट्टे खारिज कर दिए थे। खारिज होने के बाद से उक्त तालाब की भूमि लगभग 20 वर्षों से खाली पड़ी है। मंगलवार को एक पक्ष के लोगों ने तालाब की भूमि की जेसीबी से खुदाई शुरू करा दी। जिसकी शिकायत कुछ ग्रामीणों ने एसडीएम नजीबाबाद शैलेन्द्र प्रताप सिंह से की। शिकायत के बाद हल्का लेखपाल लेशवंत सिंह मौके पर पहुंचे और तालाब की भूमि की पैमाइश की। उन्होंने जेसीबी से की जा रही खुदाई के कार्य को तुरंत बंद करा दिया। पूछताछ करने पर तालाब की खुदाई कर रहे लोगों ने बताया कि उनके दादा के नाम उक्त प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.