हरदोई, फरवरी 20 -- मल्लावां, संवाददाता। मल्लावां कस्बे में रमेश अवस्थी इंटर कॉलेज के पास तालाब किनारे फैली गंदगी की समस्या को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया। नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर स्कूल के आसपास और तालाब किनारे पड़ी गंदगी को साफ कराया गया। सफाई कार्य के बाद क्षेत्र के दुकानदारों और राहगीरों ने संतोष जताते हुए अध्यक्ष का धन्यवाद किया। अध्यक्ष प्रतिनिधि परवेज अहमद ने कहा कि नगर में कहीं भी कोई समस्या हो, जनता सूचना देगी तो उसका तुरंत समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर का समग्र विकास ही उनकी प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई व्यवस्था से क्षेत्र की सुंदरता और स्वच्छता बनी रहेगी। छात्रों को भी स्वच्छ वातावरण मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.