सहारनपुर, जून 25 -- नकुड़। बरसात का मौसम शुरू होते ही नगर की निकासी की समस्या एक बार फिर विकराल होने लगी है। सीएचसी रोड़ स्थित ढाब वाले तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर मेन रोड़ पर भर गया। जिससे ग्रामीणों व मरीजों को गंदे पानी से होकर सीएचसी में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। क्षेत्र में हुई बारिश से वैसे तो कईं जगह जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी सरकारी अस्पताल में जाने वाले मरीजों को हो रही है। मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश से सीएचसी रोड़ स्थित ढाब वाला तालाब ओवरफ्लो हो गया और सीएचसी जाने वाले मेन रोड़ पर करीब एक फीट पानी भर गया। जलभराव से मरीजों को इस गंदे पानी से होकर जाना पड़ रहा है, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पालिका प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इसके अलावा जुड्डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.