शाहजहांपुर, दिसम्बर 5 -- गढ़िया रंगीन में तालाबों पर बढ़ते अवैध कब्जों को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि शासन-प्रशासन द्वारा तालाबों को कब्जा-मुक्त कराने की मुहिम चलाए जाने के बावजूद ग्राम पंचायत में कब्जे लगातार बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे कब्जाधारियों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों के अनुसार तालाब गाटा संख्या 356 में पिछले महीनों में कई लोगों ने निर्माण कार्य तक कर लिया। वहीं गाटा संख्या 94 और 113 में भी लगभग आधी जमीन पर मकान और दुकानों का निर्माण हो चुका है। तालाबों तक जाने वाले मार्ग भी बाधित हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई मामलों में केवल चुनिंदा लोगों पर ही कार्रवाई की गई, जबकि बाकी कब्जों को नजरअंदाज किया गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सभी ताला...