कन्नौज, दिसम्बर 5 -- कन्नौज, संवाददाता। शहर के तीन प्रमुख तालाब धीरा तालाब, वन विभाग परिसर के पीछे स्थित तालाब तथा कलेक्ट्रेट कॉलोनी तालाब जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की दिशा में नया अध्याय लिखने जा रहे हैं। अमृत सरोवर 2.0 योजना के अंतर्गत इन तालाबों का चयन करते हुए व्यापक सौन्दर्यीकरण और पुनर्जीवन के लिए बड़ी धनराशि स्वीकृत की गई है। कलेक्ट्रेट कॉलोनी तालाब के लिए 293.97 लाख रुपये, धीरा तालाब के लिए 384.64 लाख रुपये तथा वन विभाग तालाब के लिए 297.97 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से कार्य कराया जाएगा। सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि तालाब सिर्फ विकास परियोजना नहीं बल्कि जल संरक्षण, स्थानीय जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि पुनर्जीवित तालाब कन्नौज के हरित...