सिद्धार्थ, जनवरी 30 -- उस्का बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। एसओजी, सर्विलांस व उस्का बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को क्षेत्र के तालभिरौना गांव में हुई अधेड़ की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के तालभिरौना गांव में 18 जनवरी की रात चन्द्रबली(55) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मामले में केस दर्ज कर छानबीन कर रही थी। एसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने घटना के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष उस्का हरेकृष्ण उपाध्याय, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम को लगाया था। टीम ने गुरुवार को मामले में वासुदेव पुत्र रामआसरे निवासी धुसवा राजा हालपता तालभिरौना मौजा बेरवा नानकार थाना उस्का बाजार को रेलवे स्टेशन उस्का बाजार से गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने बताया कि शराब भट्ठी के पास चिखना (मछली)बे...