दुमका, जनवरी 5 -- तालझारी के थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव बने हंसडीहा के थानेदार मुफस्सिल से हटे सत्यम कुमार, इंस्पेक्टर लोरेंसिया बनीं मुफस्सिल की थाना प्रभारी दुमका प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खैरवार के निर्देश पर तीन थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया। तीनों थाना प्रभारियों को अपने-अपने जगहों पर योगदान करने का भी निर्देश जारी कर दिया गया है। पत्रकार की पिटाई के बाद चर्चा में आए हंसडीहा थाना को नया थानेदार मिल गया है। तालझारी थाना के प्रभारी अजीत कुमार यादव को हंसडीहा थाना की कमान सौंपी गई हैं। वहीं नगर थाना में जेएसआई के पद पर तैनात पुलिस अवर निरीक्षक संगम पाठक को तालझारी के थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं मुफस्सिल थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सत्यम कुमार का तबादला कर दिया गया है। उन्हें रानेश्वर प्रभाग क...