कन्नौज, फरवरी 15 -- तालग्राम, संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारें लग गईं। घंटे-घड़ियाल और शंख ध्वनि के बीच बम-बम भोले के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। नगर के शिवाला मंदिर, आशुतोष धाम, कालीश्वर मंदिर, हजेला मंदिर, चौरसिया मंदिर व बाबा पकड़िया वाले मंदिर सहित आसपास के ग्रामीण शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं व युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिरों को आकर्षक विद्युत सज्जा व रंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.