कन्नौज, जनवरी 2 -- तालग्राम, संवाददाता। बीते साल 2025 तालग्राम पुलिस के लिए अपराध नियंत्रण के लिहाज से संतोषजनक रहा। लूट, हत्या समेत गंभीर अपराधों में कमी दर्ज की गई है। वर्ष भर में पुलिस ने अपराधों में लिप्त 62 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की। जबकि 55 हिस्ट्रीशीटर लगातार पुलिस की रडार पर रहे। पुलिस आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में कुल 62 हिस्ट्रीशीटर चिन्हित किए गए थे। जिनमें से सात की मौत के बाद उनकी फाइलें बंद कर दी गईं। शेष 55 हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा अभियान लगातार चलाए गए। इसी क्रम में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आरोपियों के पैर में गोली लगने से वे घायल हुए, जिन्हें इलाज के बाद जेल भेजा गया। थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.