कन्नौज, फरवरी 22 -- तालग्राम, संवाददाता। क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। थाना ठठिया क्षेत्र के मलगवा गांव निवासी सत्यम 24 वर्षीय पुत्र अखिलेश, वीरू पुत्र जवाहर लाल तथा शनि 20 वर्षीय पुत्र अर्जुन बाइक से तेरा जाकेट से अपने घर लौट रहे थे। बिरौली पुलिया मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और खड्ड में जा गिरी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर तीनों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना रविवार सुबह तालग्राम-तेरा जाकेट मार्ग पर उपकेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.