नई दिल्ली, अगस्त 6 -- पॉलीकैब इंडिया के सीएफओ गंधर्व टोंगिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 27 अक्टूबर, 2025 को कारोबारी घंटे खत्म होने तक या उससे पहले लागू हो जाएगा। उन्होंने यह फैसला निजी कारणों से लिया है। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक इंदर जैसिंघानी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस खबर के बाद पॉलीकैब इंडिया के शेयरों में गिरावट है। स्टॉक शुरुआती कारोबार में ही 3 फीसद से अधिक लुढ़ककर 6695 रुपये पर आ गया। गंधर्व टोंगिया के इस्तीफे की सूचना कंपनी ने शेयर मार्केट को भी दी है।पॉलीकैब में कितने साल काम किया? गंधर्व टोंगिया पॉलीकैब कंपनी में साल 2018 से जुड़े हुए थे। उन्हें 19 जनवरी, 2023 को कार्यकारी निदेशक और सीएफओ की जिम्मेदारी पांच साल के लिए मिली थी, जो 18 जनवरी, 2028 तक चलनी थी। यानी उन्होंने अपना कार्यकाल पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.