बाराबंकी, जनवरी 9 -- बाराबंकी। विकास भवन के पास शुक्रवार की भोर करीब तीन बजे पेड़ की डाल बिजली के तार पर गिर पड़ा। जिससे तार व बिजली का पोल टूट गया। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने काम शुरू किया। देर से मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने डाल को काट कर मौके से हटाया। जिसके बाद तारों व पोल का मरम्मत कार्य पूरा किया गया। करीब आठ घंटे लगातार बिजली गुल रहने से घरों में लगे इनवर्टर आदि भी डिसचार्ज हो गए थे। सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि मरम्मत कार्य कराकर सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...