वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। बिजली खंभों, ट्रांसफार्मरों और तारों के नीचे या आसपास लगी 92 होलिकाएं शिफ्ट कराई गईं हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि और आयोजकों से वार्ता के बाद स्थान में परिवर्तन किया गया। सभी डिविजन के अधिशासी अभियंताओं ने रिपोर्ट सर्किल कार्यालय भेज दी है। रिपोर्ट के अनुसार लगभग 92 होलिका ऐसी थी, जो तारों या ट्रांसफार्मर के नीचे या बेहत करीब थीं। अधीक्षण अभियंता प्रदीप गोगानिया ने बताया कि सभी होलिकाओं को दूसरी जगह स्थानांतरित करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...