जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- टाटा स्टील के वायर्स डिवीजन (पूर्व में आईएसडब्ल्यूपी-तार कंपनी) में नए वित्तीय वर्ष के स्वागत में हेडक्वार्टर में केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया। जमशेदपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर्मचारियों को नए साल की बधाई दी गई। वायर डिवीजन के वायर मिल में वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 53 हजार मैट्रिक टन वायर बना, जबकि इससे पूर्व 2023-24 में 47 हजार एमटी उत्पादन हुआ था। वहीं, रॉड मिल में कुल दो लाख 84 हजार पांच सौ एमटी उत्पादन हुआ। एक साल पूर्व यह आंकड़ा दो लाख 78 हजार 622 एमटी था। नए वित्तीय वर्ष 2025-26 में वायर मिल का उत्पादन लक्ष्य 55 हजार टन व रॉड मिल में तीन लाख टन रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.