चमोली, दिसम्बर 12 -- चमोली पुलिस ने चोरी के दो मामलों में सलीम निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए बिजली के तार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उपाधीक्षक कर्णप्रयाग और त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक रुकम सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सर्विलांस सेल और मुखबिरों की जानकारी के आधार पर कोटद्वार, हरिद्वार और अकबराबाद (बिजनौर) में दबिशें दी। पूछताछ में सलीम ने स्वीकार किया कि वह तीन अन्य साथियों के साथ हापला-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर तार चोरी कर रहा था। 8 दिसंबर की रात पुलिस के आने की भनक मिलने पर उन्होंने पिकअप वाहन छोड़कर भागा और त्रिशूला के पास खड़ी मोटरसाइकिल ...