अमरोहा, जनवरी 31 -- रहरा। थाना क्षेत्र के गांव गंगवार निवासी शाहनवाज पुत्र शरीफ अहमद के पतेई खादर के जंगल में स्थित गन्ने की फसल में शुक्रवार दोपहर उच्च शक्ति बिजली लाइन से उठी चिंगारी के चलते आग लग गई। करीब छह बीघा गन्ने की फसल जल गई। छह लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। शाहनवाज का कहना है कि खेत के ऊपर से गुजर रही लाइन काफी नीची है। इस संबंध में शिकायत के बाद भी लाइन के तारों को नहीं कसा गया। बिजली विभाग को आग लगने की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...