बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- खुर्जा। गांधी मार्ग पर बिजली घर नंबर तीन से 100 मीटर दूरी पर स्थित बिजली खंभे से गुजर रहे तारों में आग लग गई। जिससे बाजारों की 100 से अधिक दुकानों और दो मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान बाजार सहित ढोरी मोहल्ला और पदम सिंह गेट मोहल्ला की आपूर्ति बाधित रही। देर शाम तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। दुकानों में पूरे दिन अंधेरा पसरा रहा। जिससे दुकानदारी भी प्रभावित हुई। शाम को बिजली कर्मियों ने फाल्ट को ठीक कर बिजली सुचारू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.