बुलंदशहर, दिसम्बर 6 -- प्रीत विहार कॉलोनी निवासी भूपेंद्र जादौन ने बताया की शनिवार सुबह वह ऑफिस जा रहे थे। इससे पहले सात बजे तहसील के सामने स्थित दुकान पर चाय पी रहे थे। जहां पहले से दस 12 लोग मौजूद थे। तभी अचानक पेड़ के पास लटक रहा हाइटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया, जिसमें से चिंगारी निकल रही थी। वहां मौजूद लोगों ने दूर कूदकर और वहां से भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ और कोई भी तार की चपेट में नहीं आया, नहीं तो बडा हादसा हो सकता था। इसी के साथ कालिंदी कुंज उपकेंद्र और नंबर पांच उपकेंद्र से जुड़े फीडर की सप्लाई बाधित हो गई। इससे कालिंदी कुंज, प्रीत विहार, चमन विहार, नव दुर्गा शक्ति मंदिर कॉलोनी, सिद्धेश्वर मंदिर, गोकुल विहार, विजय नगर आदि कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति ब...