अयोध्या, फरवरी 24 -- तारुन। होली के मद्देनजर तारुन पुलिस अवैध कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। अब तक अवैध कच्ची शराब बनाने के मामले में चिन्हित दो गांवो में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 20 कुंतल लहन नष्ट कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि मंगलवार को अपराह्न ग्राम सभा बरांव में अवैध कच्ची शराब के बनाने को लेकर मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी किया। इस दौरान टीम को खेतों में प्लास्टिक के डिब्बो में करीब 10 कुंतल लहन कच्ची शराब बनाने के लिये रखे हुए मिले, जिन्हें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये नष्ट कर दिया। इससे पूर्व ग्राम सभा बालापुर में भी पुलिस टीम ने करीब दस कुंतल लहन घरों से बरामद करते हुये नष्ट किया। उन्होंने बताया कि अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

हिंदी हिन्...