सहारनपुर, सितम्बर 12 -- कोर्ट में दर्ज दहेज उत्पीड़न व छेड़छाड़ के मुकदमे की तारीख से लौट रही पत्नी और साले पर पति और ससुर ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोपी पति व ससुर के खिलाफ थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला आशीर्वाद विहार कॉलोनी रजवाहा पटरी निवासी तनु पुत्री लोकेश कुमार के मुताबिक उसकी शादी 7 नवंबर 2021 को क्षेत्र के ही सिद्धार्थ कॉलोनी के निवासी अभिषेक पुत्र रामपाल के साथ हुई थी। तन्नू का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुराल वालों ने उसका दहेज उत्पीड़न शुरू कर दिया था और ससुर ने भी 17 मई 2023 को घर में अकेली पाकर उससे छेड़छाड़ की थी। उसने दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ का मामला पति, ससुर के खिलाफ दर्ज करा रखा है। विवाहिता का आरोप है कि एक साल पूर्व भी पति ने उस पर हमला किया था और 4 नवंबर 2025 को जब वह पर...