फिरोजाबाद, जनवरी 1 -- टूंडला में धोखाधड़ी से कराए गए बैनामा की तारीख करने गये व्यक्ति को विपक्षी ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। जिसकी रिपोर्ट कोर्ट के आदेश से लिखी है। श्यामबाबू पुत्र ध्यानपाल सिंह निवासी नगल रैया ने लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पास गांव में ही जमीन है। उसमें से सवा चार बीघा जमीन को ओेमवीर सिंह यादव पुत्र लाल सिंह यादव निवासी गढ़ी मदारी ने धोखाधड़ी कर तीन बार में बैनामा करा लिया है। जब वह खेत जोतने गया तो उसको मारपीट कर भगा दिया। जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। जब वह तारीख करने गया तो दीवानी पर ही उसको ओमवीर ने गालियां देते हुए पति पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर थाने में पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...