नई दिल्ली, फरवरी 13 -- Bangladesh Politics: बांग्लादेश वर्तमान में अपने इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण मोड़ों में से एक पर खड़ा है। शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग के पतन के बाद नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. मोहम्मद यूनुस के कंधों पर देश की बागडोर है। मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यूनुस न केवल एक टूटी हुई राजनीतिक व्यवस्था को पुनर्गठित करने का प्रयास किया, बल्कि एक ऐसे चुनाव की दिशा तय की जो बांग्लादेश के भविष्य का खाका तैयार करेगा। तारिक रहमान की शानदार जीत के बाद अब उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ेगा। इसके साथ ही बांग्लादेश के नवनिर्माण की नींव को फिर से रखने का एक प्रयास शुरू होगा। डॉ. मोहम्मद यूनुस का नाम दुनिया भर में गरीबी उन्मूलन के लिए माइक्रोक्रेडिट (लघु ऋण) की अवधारणा पेश करने के लिए जाना जाता है। 1974 के भयान...