चाईबासा, अगस्त 8 -- चाईबासा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तारा मंदिर में बजरंग दल दुर्गा वाहिनी विश्व हिंदू परिषद एवं तारा मंदिर के सभी सदस्यों द्वारा भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान शुरू हुआ। लगभग ढाई घंटे चले इस रुद्राभिषेक में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद और तारा मंदिर के सदस्यों के साथ-साथ महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर टुंगरी और उसके आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.