मुंगेर, जनवरी 7 -- तारापुर, निज संवाददाता। सुरेंद्र आईटीआई माधोडीह द्वारा आयोजित तारापुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1 में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट के तीसरे दिन मंगलवार को माधोडीह खेल मैदान पर 10-10 ओवरों के तीन बेहद रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहला मुकाबला राजगुरु- 11 और पीडीएमसी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजगुरु 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडीएमसी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच 6 विकेट से अपने नाम किया। इस मुकाबले में 18 गेंदों पर 62 रन बनाने वाले कन्हैया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.