मुंगेर, दिसम्बर 24 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 में कूड़ा-कचरा डंपिंग की गंभीर समस्या सामने आई है। सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग से जुड़ी मोहनगंज पुल के पश्चिम दिशा की कच्ची सड़क पर वर्षों से नगर पंचायत के आदेशानुसार कूड़ा-कचरा गिराया जा रहा है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। स्थानीय निवासी नयन सिंह ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर बताया है कि कूड़ा-कचरे के अंबार से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। गंदगी और दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं। कूड़े में बार-बार आग लगाए जाने से धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल हो जाता है। बारिश के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी कठिन हो जाता है। बताया गया कि यह स्थल सिंचाई विभाग की नदी किनारे की भूमि है, जहां कूड़ा डाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.