मुंगेर, जनवरी 14 -- तारापुर,निज संवाददाता। मुजफ्फरपुर में आयोजित राज्यस्तरीय रक्तदाता सम्मेलन में तारापुर के समाजसेवी किशन केशरी को युवा सेवा रत्न सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें जरूरतमंद मरीजों को समय-समय पर निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दिया गया है। युवा दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुजफ्फरपुर के विधायक रंजन कुमार एवं समृद्धि फाउंडेशन की संस्थापिका स्मृति दीदी ने किशन केशरी को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। किशन केशरी लंबे समय से निरंतर रक्तदान कर रहे हैं और अबतक अनेक जरूरतमंदों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। किशन ने हेल्प फॉर सोसाइटी नामक अपने एनजीओ के माध्यम से युवाओं को मानव सेवा से जोड़ने का सराहनीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.