भागलपुर, दिसम्बर 14 -- तारापुर। तारापुर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के तत्काल संचालन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर निर्णय लिया गया है। जिला विधि शाखा, मुंगेर द्वारा जारी पत्र के अनुसार तारापुर अंचल अधिनस्थ रणगांव धर्मशाला भवन का चयन किया गया है। माननीय न्यायालय के स्थायी भवन के निर्माण/उपलब्ध होने तक न्यायिक कार्यों के संचालन के लिए उक्त धर्मशाला भवन को अस्थायी रूप से उपयोग में लाने की अनुमति प्रदान की गई है। इस संबंध में स्पष्ट किया गया है कि न्यायालय के अस्थायी संचालन के दौरान धर्मशाला भवन पर पूर्ण रूप से जिला प्रशासन, मुंगेर का स्वामित्व एवं नियंत्रण बना रहेगा। यह व्यवस्था केवल वैकल्पिक एवं अस्थायी रूप से लागू रहेगी, ताकि न्यायिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। जिला प्रशासन द्वारा इस निर्णय से क्षेत्र में न्यायिक सुविधाओं के सुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.