मुंगेर, जनवरी 25 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल ने राष्ट्रीय स्तर का लक्ष्य प्रमाणीकरण प्राप्त कर क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई उपलब्धि दर्ज की है। यह सफलता प्रभारी उपाधीक्षक डा. बिंदु कुमारी के कुशल नेतृत्व, टीम वर्क और अस्पताल के समस्त स्वास्थ्य कर्मियों की अथक मेहनत का परिणाम है। लंबे समय तक योजनाबद्ध प्रयास, निरंतर निगरानी और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को प्राथमिकता देने के कारण यह महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल किया जा सका। इस अवसर पर तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा प्रभारी उपाधीक्षक डा. बिंदु कुमारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया और उनकी कार्यशैली की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्य प्रमाणीकरण से अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.