भागलपुर, फरवरी 1 -- तारापुर,निज संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में शहर को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक अहम पहल शुरू हुई है। तारापुर नगर पंचायत में जीआईएस मैपिंग और प्रॉपर्टी सर्वे का काम आरंभ कर दिया गया है,जिससे शहर की हर संपत्ति का डिजिटल और पारदर्शी रिकॉर्ड तैयार किया जायेगा। यह सर्वे फिलहाल पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में वार्ड संख्या 01 से शुरू किया गया है। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि जीआईएस आधारित मैपिंग से नगर क्षेत्र की सभी संपत्तियों का एकीकृत और सटीक डिजिटल डाटाबेस तैयार होगा। इससे न केवल नगर नियोजन आसान होगा,बल्कि सड़क,नाला,जलापूर्ति,सीवरेज,स्ट्रीट लाइट जैसे बुनियादी विकास कार्यों की योजना भी बेहतर ढंग से बनाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि यह सर्वे भविष्य में मास्टर प्लान और स्मार्ट सिटी जैस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.