गिरडीह, फरवरी 23 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड अंतर्गत ताराटांड़ पंचायत के मोहलीडीह गांव के समीप नदी से सटे खाता नंबर -8, प्लॉट नंबर 2 व 3 रकवा लगभग 4 एकड़ गैर-मजरूआ खास जमीन पर एकजुट हुए ग्रामीणों ने ताराटांड़ थाना प्रभारी को सूचना देकर अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मौजा मोहलीडीह के समीप नदी से सटे करीब चार एकड़ गैरमजरुआ खास जमीन है जिससे होकर चिंहुटिया गांव के लोग आना जाना करते हैं। गिरिडीह -टुंडी मुख्य सड़क तक मोहलीडीह से चिंहुटिया आने जाने का एकमात्र रास्ता है जिससे होकर चिंहुटिया गांव के पूर्वजों से रास्ता बना हुआ है। पर उक्त खाता प्लौट की गैर-मजरुआ खास जमीन पर कुछ लोग जबरन अतिक्रमण कर मकान बना रहे हैं व दिवाल देने का काम शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि चिहुंटिया गांव करीब 3 हजार आबादी वाला ग...