किशनगंज, दिसम्बर 25 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता बुधवार को ताराचंद धानुका अकैडमी में 'स्पेक्ट्रम 2025' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी विशाल राज उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे टीडीए के संस्थापक ताराचंद धनुका, विधायक गोपाल अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी विशाल राज ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर डीएम विशाल राज को बुके और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। महिला सशक्तिकरण आधारित नाट्य प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। नाट्य में बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया। इसके अलावा विद्यालय परिसर में विभिन्न विषयों पर लगे स्टॉलों ने कार्यक्रम के आकर्षण को और बढ़ाय...