हापुड़, जुलाई 13 -- तगासराय स्थित ताराचंद जनता इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव आज रविवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। इसमें मतदाता वोट डालेंगे। पूर्व में ताराचंद जनता इंटर कालेज तगासराय की प्रबंध समिति के चुनाव का कार्यक्रम जारी हुआ था। इसमें चुनाव कराने की डेट 13 जुलाई तय की गई थी। अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव आज रविवार को सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इसके बाद मतगणना कराई जायेगी। डीआईओएस श्वेता पुठिया ने बताया कि चुनाव निर्धारित कार्यक्रम पर कराया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.