बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड की पचौरा पंचायत स्थित तारबिगहा गांव में गुरुवार की रात आग लगने से दो मवेशी बुरी तरह झुलस गए। जबकि, घर में रखा कई क्विंटल अनाज जलकर राख हो गया। पीड़ित शंकर बिंद ने बताया कि रात में घर के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही परिवार के लोग शोर मचाने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने पहुंचकर घर में बंधी गाय को बाहर निकाल लिया। लेकिन, दो भैंसें आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गईं। आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घर में रखा करीब 10 मन चावल और धान जलकर राख हो गया। आगलगी की सूचना पर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार ने थाना में लिखित शिकायत कर प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.