घाटशिला, फरवरी 13 -- घाटशिला। घाटशिला थाना क्षेत्र के तामकुपाल गांव के समीप डायवर्सन के पास गुरुवार की दोपहर लगभग 1 बजे ट्रक और ट्रैक्टर के सीधी भिड़ंत होने से ट्रैक्टर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रेक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर चालक को तत्काल उठाकर अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया गया। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के चिरूगोगोड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय दशरथ मुर्मू सामने से आ रही ट्रक को देखकर अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके कारण ट्रक को धक्का मारते ही ट्रैक्टर पलट गया। इस घटना में दशरथ मुर्मू के सीना तथा शरीर के अन्य हिस्स...