अलीगढ़, जनवरी 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में ताबड़तोड़ बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिरों को गांधीपार्क पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। ये गिरोह बाइक को चोरी करके सस्ते दामों में उसे कबाड़ में बेच देता था। इनके पास से चोरी की बाइक व उसके पार्ट्स बरामद किए गए हैं। सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया कि गांधीपार्क क्षेत्र के धनीपुर मंडी, डोरी नगर व डीएस कॉलेज के पास से तीन अलग-अलग बाइकें चोरी हुई थीं। इस पर टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी खंगाले तो एक आरोपी बाइक ले जाते हुए नजर आया। इसकी पहचान महताब नगला खैर रोड निवासी योगेश के रूप में हुई। इस पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में क्वार्सी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। मार्च में जेल से आकर फिर से चोरियां करने लगा। इस आधार पर गुरुवार को इंस्पेक्टर राजवीर सिंह परमार की टीम...