मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में साहेबगंज बाजार में सोमवार सुबह छह बजे यूट्यूबर और कॉमेडियन सैफुल अंसारी के घर के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग कर बाइक से भाग रहे बदमाशों ने युवक रामजी दास को भी रास्ते में गोली मार दी। वह शौच के लिए जा रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की है। दो बाइक से आये अपराधियों ने पूरे बाजार में घूम-घूमकर कई राउंड फायरिंग की। इसी दौरान वे एक यूट्यूबर के घर के दरवाजे पर चढ़कर गोलियां बरसाने लगे। अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। भागने के दौरान बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वह खतरे से बाहर बताया गया है। एसडीपीओ ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.