जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- पिछले दिनों तापमान में लगातार वृद्धि के बाद एक बार फिर तापमान गिरने लगा है। गुरुवार के बाद शुक्रवार दोपहर तेज और ठंडी हवा के कारण तापमान गिर गया। शाम को आसमान में काले बादल भी छा गए, लेकिन बारिश नहीं हुई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री घटकर 21.7 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री घटकर 34.6 डिग्री पर पहुंच गया। शुक्रवार को दिन में धूप के बाद शाम करीब 4 बजे से आसमान में बादल छा गए और में गरजने लगे। हालांकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के अलावा शहर में कहीं बारिश देखने को नहीं मिली। शाम को मौसम थोड़ा ठंडा हो गया। रात में चादर तक ओढ़ने की जरूरत पड़ गई। हालांकि मौसम विभाग ने इसके लिए चेतावनी पहले से ही जारी कर दी थी। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि शनिवार को भी तेज धूप होने का अनुमान नहीं है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.