कटिहार, दिसम्बर 15 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार जिले में दिसंबर की ठंड अब लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ने लगी है। बीते कुछ दिनों से लगातार गिरते तापमान और ठंडी हवाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और देर रात ठंड का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है, वहीं सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड बढ़ने के साथ ही सदर अस्पताल सहित जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सर्दी, खांसी, बुखार, दमा और हृदय रोग से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.