गिरडीह, जनवरी 12 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को मौसम साफ रहा। हालांकि सुबह करीब 4 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद जब धूप निकली तो लोगों को कनकनी से राहत मिली। हवा की रफ्तार कम रहने से लोगों को ठंड से बड़ी राहत महसूस हुई। जिससे तापमान हल्का चढ़ा रहा। इसके पहले एक दिन रविवार को तापमान नरम रहा। हालांकि दोपहर के बाद धूप निकली थी पर कनकनी थी। रात में घना कोहरा का असर रहा था। बताते चलें कि रविवार से ही खिल रही धूप के बाद लोगों ने राहत महसूस की है। हालांकि अभी जनवरी का महीना बाकी है और मौसम एक बार फिर करवट लेने की संभावना जताई जा रही है। धूप निकलते ही रौनक दिखाई दी। कई लोगों ने सुबह सुबह ही गर्म कपड़े उतार दिए और हल्के कपड़ों में नजर आए। स्कूल बंद होने के कारण बच्चे खुले मैदानों में धूप का आनंद लेते हुए खेलते देखे गए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.