अयोध्या, नवम्बर 4 -- अयोध्या, संवाददाता। पछुवा हवाओं के चलने से तापमान सामान्य हो गया। रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जिससे ठंड का एहसास भी बढ़ गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब धीरे-धीरे ठंड के मौसम की हरकत बढ़ जाएगी। ब्रह्म मुहूर्त और शाम होते ही ठंड का मौसम दिखने लगा है। दिन की अपेक्षाकृत रात ज्यादा ठंडी हो रही हैं। सोमवार की रात का तापमान इशारा कर रहा है कि गर्म कपड़ों के बिना रात गुजराना मुश्किल होने लगा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा बताते हैं कि पछुवा हवाएं तापमान को गिराने का काम करती हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस था लेकिन सोमवार को यह घटकर 15.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। उन्होंने बताया मौसम का फोरकास्ट बता रहा है कि आने वाले समय में ठंड का एहसास बढ़ता ...