प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। तीन दिन पहले हुई बारिश की वजह से गुरुवार को तापमान भले ही कम रहा लेकिन शहरवासियों को उमस से राहत नहीं मिल सकी। सुबह से शाम तक लोग पसीना पोछते नजर आए। पिछले तीन दिनों से हुई लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलने से गुरुवार को गर्मी के साथ उमस भी बनी रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 जून को भारी बारिश होने और 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। 22 जून को गरज-चमक के बारिश हो सकती है। बारिश और तेज हवा की वजह से ही गत तीन चार दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जा रहा है।...