कन्नौज, मई 18 -- कन्नौज। सूर्यदेव की प्रखर किरणें अब धीरे-धीरे रौद्र रुप धारण करने लगी हैं। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी ने जनमानस को व्याकुल कर दिया। तापमान बढऩे से हीट स्ट्रोक का खतरा बढऩे लगा है। गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। सुबह नौ बजते ही सूर्यदेव की किरणें लोगों को झुलसाने लगी। धूप की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। सूर्यदेव की किरणें दोपहर के समय आसमान से आग बनकर बरस रही हैं। सुबह से खुले आसमान के नीचे खड़ा होना लोगों का मुश्किल हो रहा है। दोपहर के दौरान सरायमीरा के तिर्वा क्रासिंग, मकरंदनगर रोड, सरायमीरा-कन्नौज रोड पर सन्नाटा पसरा रहा। धूप की तपिश की वजह से स्कूलों के कमरों में भी बच्चों को राहत नहीं मिल पा रही है। पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे थे। गर्मी की वजह से बच्चों का पल-पल हलक सूख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.