महाराजगंज, जनवरी 20 -- महराजगंज, निज संवाददाता। भीषण ठंड के बाद आखिरकार मौसम ने अपना करवट बदल लिया है। सोमवार की सुबह कोहरा छटने के बाद मौसम के साफ होने के बाद कड़ी धूप निकलने के बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याएं कम हो गईं। धूप खिलने के बाद अघिकतर लोगों द्वारा घरों से बाहर निकलने के बाद बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। लगातार मौसम के साफ होने से धीरे-धीरे अधिकतम तापमान बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज के मौसम वैज्ञानी डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। पर मैदानी क्षेत्रों में पश्चिमी विझोभ का असर कुछ कम हो गई है। ऐसे में सुबह की गलन को छोड़ कर पूरा दिन लोगों को ठंड परेशान नहीं कर रही है। 23 जनवरी के बाद तापमान में और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.