शाहजहांपुर, मार्च 25 -- गर्मी बढ़ते ही बिजली के ट्रांसमिशन पर लोड बढ़ना शुरू हो गया है। ऐसे में लोकल फाल्ट तथा ट्रिपिंग बढ़ने से बिजली कटौती शुरू हो गई है। जिससे उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ने लगी है। शहर में जहां केबिल जलने की समस्याएं बढ़ी हैं वहीं ग्रामीण इलाकों में लाइन में फाल्ट को लेकर शिकायतें बढ़ीं हैं। समस्या से निपटने के लिए डिस्ट्रिब्यूशन के अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं, वहीं अधिक लोड बढ़ने के कारण ट्रांसमिशन पर बोझ बढ़ना शुरू हो गया है। ट्रांसमिशन में पिछले महीने से करीब 70 मेगाबाट की बढ़ोतरी हुई है। ठंड में जहां जिले में 150 मेगावॉट की खपत रह गई, वहीं गर्मी की शुरुआत होते ही यह खपत लगातार बढ़ते हुए 220 मेगावॉट तक पहुंच गई है। ऐसे में बिजली अधिकारियों की माने तो गर्मी बढ़ते ही बिजली की मांग दिनोदिन बढ़ने से अगले महीने यानी अप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.