हरिद्वार, जून 5 -- हरिद्वार। धर्मनगरी में गुरुवार को लोग गर्मी से परेशान रहे। इस दौरान धूप की तपिश के साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान में 03.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 04 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। तापमान में बढ़ोतरी के साथ धर्मनगरी में गर्मी का अहसास बढ़ गया। सुबह से तपती धूप ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय आवाजाही करने वाले लोगों को गर्म हवाओं से जूझना पड़ा। शाम को भी धर्मनगरी में गर्मी का अहसास बना रहा। रात के समय भी लोग गर्मी से बेहाल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.