रुद्रपुर, अगस्त 2 -- रुद्रपुर। शनिवार को सुबह हल्की बारिश हुई। तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी। तराई में 24 घंटों में 37.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गयी। अगले तीन दिनों तक तराई में मध्यम बारिश की संभावना है। शनिवार करीब साढ़े नौ बजे के आसपास हल्की बारिश हुई। जहां शुक्रवार का अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वही शनिवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट रही। जीबी पंत विवि के निदेशक शोध डॉ. एएस नैन ने बताया कि शनिवार का अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक तराई में मध्यम बारिश की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...